पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन
आजमगढ़ : सठियांव शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहब्बतपुर शाहगढ़ स्थित बाबा रामप्यारे सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन सोमवार को जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट दिनेश सिंह ने किया। शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान में बीएड तृतीय सेमेस्टर 2018 के छात्र-छात्राओं का स्काउट गाइड प्रशिक्षण विगत दिवस पहली नवंबर से आरंभ होकर पांच नवंबर तक चला। प्रशिक्षक ने प्रशिक्षु शिक्षकों को विभिन्न विषयों व कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया। इस प्रशिक्षण में प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा नियम, गांठ बाधना व टेंट निर्माण करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी छात्रा अध्यापकों को आठ टोलियों में बांटा गया। टोलियों में भगत सिंह, सचिन तेंदुलकर, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मदर टेरेसा, लक्ष्मीबाई, रजिया सुल्तान व मीराबाई का नाम दिया गया। सभी टोलियों को स्काउट गाइड के नियम व कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। समापन अवसर पर प्रतिभागी टोलियों को टेंट का निर्माण कर इसमें कैंप कराया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह, प्राचार्य सुनील कुमार जैन, प्रेम बहादुर सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, हरेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, गगन प्रकाश, गोविंद यादव, प्रीति यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments