Breaking Reports

पिता ने अपनी जान देकर बचाई पुत्र की जान



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के पसिका गांव में रविवार की देर शाम को पोखरे डूब रहे पुत्र को बचाने के प्रयास में स्वयं पिता डूब गया, पिता की मौत हो गई।
      पसिका गांव निवासी 48 वर्षीय राम जियावन पुत्र हसई व उसके परिवार के सदस्य कमल का फूल व कंवलगट्टा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। राम जियावन का पुत्र इंद्रेश रविवार की देर शाम को गांव स्थित पोखरे में कमल का फूल तोड़ने के लिए घर से गया था। ग्रामीणों का कहना है कि कमल का फूल तोड़ते समय इंद्रेश पोखरे में डूबने लगा। उसने जब शोर मचाया तो पास में मौजूद पिता ने पुत्र को डूबते देख पोखरे में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद उन्होंने बेटे को तो डूबने से बचा लिया, लेकिन स्वयं पोखरे में डूब गए। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बरामद कर लिया। सूचना पाकर बरदह थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पुलिस ने छानबीन के बाद दूसरे दिन सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत व्यक्ति के तीन पुत्री व एक पुत्र इंद्रेश है। राम जियावन के मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिजनों के चीख-पुकार से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments