चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पांच फरार
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव से तीन दिन पूर्व अपहृत किए गए कसाई को पुलिस ने गुरुवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़या और पुलिस ने आरोपित चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया।
खालिसपुर गांव निवासी रईस अहमद पुत्र रियाजुद्दीन पेशे से कसाई है। परिजनों का कहना है कि 26 नवंबर की रात को शादी में बकरा काटने का बहाना बनाकर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने दूसरे दिन कसाई के परिजनों से डेढ़ लाख रुपये फिरौती की मांग की। कसाई की मां पैगंबरी ने बेटे के अपहरण के मामले में नौ लोगों के खिलाफ 27 नवंबर को जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस अपहृत कसाई की तलाश में लगी हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर लाटघाट चौकी प्रभारी शैलेश यादव ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार की दोपहर को नत्थूपुर बाग में छापा मारा। पुलिस ने बाग में बंधक बनाकर रखे गए अपहृत कसाई को मुक्त करा लिया। पुलिस ने मौके से चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी ने जब अपहृत कसाई से पूछा तो उसने बताया कि उसे दो दिन तक धौरहरा गांव में बंधक बनाकर रखे हुए थे। गुरुवार को नत्थूपुर गांव के बाग में लाकर उसे मार रहे थे। पकड़े गए अपहरणकर्ताओं में कलीम पुत्र इस्लाम ग्राम शाहपुर नेवादा, आशिफ पुत्र रियाज ग्राम अंजान शहीद, सलीम पुत्र एकलाख कस्बा जीयनपुर के मोहल्ला आदर्श नगर, मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद ग्राम नौसेहरा सभी थाना जीयनपुर के निवासी हैं। पुलिस अभी पांच फरार अपहरणकर्ताओं की तालाश में जटी हुई है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments