Breaking Reports

कार से घायल आठ वर्षीय बालक की मौत



आजमगढ़ : रौनापार थाने के सुरौली गांव के पास बुधवार को दोपहर में कार के चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को सुबह शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रौनापार थाने के बड़ी छितौनी गांव निवासी आठ वर्षीय विकास पुत्र कल्पनाथ बुधवार को दोपहर में पैदल सुरौली गांव से घर जा रहा था। इस बीच कार के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे शहर के लक्षिरामपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments