प्रतिबंधित होने के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही पॉलिथीन
आजमगढ़ : जिले में पॉलीथिन प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बेची जा रही थी। बुधवार को अधिकारी सड़क पर निकले तो इसका खुलासा हुआ। एसडीएम ने कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ा और दुकानदारों पर जुर्माना भी लगया। ब्रम्हस्थान स्थित एक गोदाम में लाखों का माल पड़ा है। अधिकारी ने जब यहां छापा मारा तो वहां से 500 क्विंटल पॉलिथिन बरामद की गई।
पॉलिथिन के उपयोग पर कोर्ट व सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। पॉलिथिन का उपयोग रोकने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बाद भी न तो कारोबारी मान रहे हैं और ना ही ग्राहक। पॉलिथिन की ब्रिकी खुलकर की जा रही है। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह ने बुधवार को शहर में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों पर पॉलिथिन का उपयोग होते पकड़ा। एसडीएम द्वारा दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया, साथ ही उन्हें आगे से पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि ब्रम्हस्थान इलाके के बैकुंड द्धार के पास स्थित मनीष अग्रवाल के मकान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथिन रखी हुई है। सूचना के बाद एसडीएम ने मकान पर छापेमारी की तो देखा कि पूरा कमरा पॉलिथिन से भरा हुआ था। घर मेंकरीब 500 क्विंटल पॉलिथिन बरामद हुई।
इस सम्बन्ध में सीओ सीटी अजय कुमार यादव ने बताया कि छापेमारी का यह अभियान शहर के साथ ग्रामीण में भी चलेगा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments