Breaking Reports

विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई का गठन, डॉ प्रवेश सिंह नगर अध्यक्ष मनोनीत



आजमगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बुधवार को हुई। जिला संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी, जिला संयोजक अभिषेक पांडेय व एसएफडी प्रमुख कृशानु गिरी की मौजूदगी में नगर इकाई का गठन किया गया।
संगठन मंत्री ने बताया कि कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जब से इस संगठन का गठन हुआ है तब से यह संगठन लगातार राष्ट्रहित एवं छात्रहित के लिए संघर्ष करता रहता है और आगे भी करता रहेगा। नगर अध्यक्ष डॉ प्रवेश सिंह एवं नगर मंत्री आकाश गौड़ 'गीत' को बनाया गया।
नगर उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, विजय प्रताप सिंह जी, तरूण श्रीवास्तव, डॉ सूरज सिंह जी, शिवम श्रीवास्तव, नगर सहमंत्री अमन सिंह, नीतीश पांडेय, सूरज मिश्रा, अमन सिंह सिसौदिया, सुधांशु ओझा, एसएफडी प्रमुख विशाल सिंह, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख प्रियम मिश्रा, ई-एबीवीपी प्रमुख साकेत श्रीवास्तव, सह ई-एबीवीपी प्रमुख आशीष कुमार, एवं कार्यकारिणी सदस्य रमापति त्रिपाठी, अमन पांडेय, लकी चौहान, अभय प्रताप सिंह, बृजेश यादव, सुशील कुमार, आशीष सिंह, अंकित विश्वकर्मा, शुभम गुप्ता, सिद्धार्थ कृष्ण, शिखर यादव, प्रताप, अंशु उपाध्याय को बनाया गया। संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी ने सभी दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी और आशा जताया कि संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ायेंगे। इस अवसर पर कुलदीप गिरी उपस्थित रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments