Breaking Reports

सड़क व पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम



आजमगढ़ : अहरौला क्षेत्र के लगभग दर्जनभर गांव के लोगों ने युधिष्ठिर पट्टी-कल्होरा मार्ग पर बिसईपुर में नहर पर टूटे पुल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि एक हफ्ते बाद ग्रामीण डीएम से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। अगर इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
   वहीं ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो साल पहले युधिष्ठिर पट्टी कल्होरा मार्ग पर बोल्डर डाल कर छोड़ दिया गया, इसका निर्माण आज तक नहीं हो सका। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार लोगों ने उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर प्रदेश सरकार द्वारा इसका निस्तारण करते हुए बजट पास करने का पत्रक नेट पर डाल दिया गया है। लोगों ने बताया कि बजट के बाद भी अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो सका।इस सड़क पर कोई भी कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शुरू नहीं किया गया। इसी रोड पर शारदा सहायक खंड-32 नहर पर बना पुल लगभग 10 साल से क्षतिग्रस्त है। इस समय सिंचाई विभाग द्वारा पुल के दोनों तरफ पांच-पांच फुट गड्ढे रोक के लिए बनवाए गये हैं, जिससे पांच किमी घूमकर जाना पड़ रहा है। जबकि इस रास्ते से लगभग चार दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का आवागमन होता है। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर 15 दिन का अल्टीमेटम दिय कि एक हफ्ते बाद ग्रामीण डीएम से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मौके पर सिरताज, गुलाम मोहम्मद, प्रेमचंद यादव, राम अचल सिंह, धर्मेद्र, अमृत लाल यादव, मिट्ठू प्रजापति, लाल बिहारी, श्रीराम यादव आदि थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments