छात्रा को जिंदा जलाने को लेकर जिले के विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडिल मार्च
आजमगढ़ : आगरा में छात्रा संजली को जिंदा जलाने को लेकर जिले के विभिन्न संगठनों ने कैंडिल मार्च निकाला। विभिन्न संगठन के पदाधिकारी शहीद द्वार पर एकत्र हुए और विश्राम राय चौराहे से त्रिमूर्ति चौक होते हुए गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कैंडिल व विभिन्न तख्तियों लेकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद व प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ सरकार जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा वहीं दूसरी तरफ उनकी आबरू लूटी जा रही है। सरकार से मांग किया कि हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर संस्कृति मंच, जलेस एवं अभया महिला सेवा संस्थान सहित आदि संगठन शामिल हुए। इस अवसर पर जय प्रकाश नारायण, विजय यादव, विजय बहादुर राय, हेमंत, कल्पनाथ, रमेश मौर्य, सोनी पांडेय, अनामिका सिंह पालीवाल व अनीता सिंह आदि उपस्थित थीं।

No comments