पूर्व प्रधानमंत्री की 95वीं जयंती पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
आजमगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कहीं गोष्ठी तो कहीं रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। विद्यालयों में उनके जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। जिला अस्पताल में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू ने मरीजों को फल वितरित किया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर नगर के आराजीबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामाधीन सिंह ने किया। भाजपा कार्यसमिति के सदस्य के अलावा कई पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम स्पीड ट्रैवेल्स के निदेशक विवेक अग्रवाल व ऋषभ सिंह रानू के संयोजकत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर धर्मेद्र सिंह, पंकज सिंह, अशोक यादव, अजय अग्रवाल, अशोक यादव, कंचन मौर्य, देवदुर्गा सिंह पालीवाल, विजय बिसेन सिंह, डा. सुरेश गुप्ता, विनयप्रकाश गुप्त, पुल्लू पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अजय यादव आदि उपस्थित थे।


No comments