Breaking Reports

अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन सख्त, छह ट्रकों का कटा चालान



आजमगढ़ : मंगलवार को बरदह थाना क्षेत्र में प्रशासन व पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान चला, जिसमें छह ट्रकों का चालान किया गया।
   उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज प्रकाशचंद्र एवं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बरदह थाना क्षेत्र में चले चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहनों के अभिलेख चेक किए गए। जो सही पाए गए उन्हें छोड़ दिया गया, जिनके वाहन ओवरलोड थे, उनसे समन शुल्क वसूल कर छोड़ा गया। इसमें छह ट्रकों के चालान काटे गए। ओवरलोड सामान लेकर चलने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दोपहर में ही एसडीएम थाने पहुंचे गए थे। इसके बाद थानाध्यक्ष के साथ चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम ने ने बताया की इस समय लगभग प्रतिदिन ओवरलोड वाहन काफी संख्या में चल रहे हैं। इससे एक तरफ राजस्व की चोरी की जाती है, दूसरे सड़क पर भी असर पड़ता है। जिनका कोई नियम कानून नही हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 इस कार्रवाई से अन्य ट्रक चालकों में अफरातफरी की स्थिति दिखी।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments