सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ : महराजगंज नगर पंचायत के कार्यों में अध्यक्ष के पति पर दखल देने के आरोप लगाते हुए गुरुवार को सभासद सड़क पर उतर आए। नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सभासदों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू देवी है। अध्यक्ष के स्थान पर उनके पति सीताराम कांदू दिन भर नगर पंचायत कार्यालय में बैठ कर शासकीय कार्यों में बाधा पैदा करते हैं। इससे नगर पंचायत के कर्मचारी भी त्रस्त हैं। नियमत: अध्यक्ष के कार्यों का संचालन पति द्वारा किया जाना नियम विरूद्ध है। निर्वाचित सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि अभद्र व्यवहार करते हैं। साथ ही उनके द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा भी उत्पन्न किया जा रहा है। उनके इस तानाशाही रवैया से नगर पंचायत के कर्मचारी भी पूरी तरह त्रस्त हैं। ऐसी दशा में जनहित एवं निकायहित में अध्यक्ष के पति को नगर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करने एवं कार्यालय में बैठने से रोका जाना अत्यंत आवश्यक है। सदस्यों ने मांग किया कि अध्यक्ष के प्रतिनिधि को कार्यालय में नियमित बैठने व निकाय के कार्यों में हस्तक्षेप करने पर प्रतिबंध लगाई जाए, जिससे किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचा जा सके। प्रदर्शन करने वालों में सभासद मनीष मिश्रा, दयाराम यादव, फैजान अहमद, राजेंद्र शर्मा, हसीना बानो, नौशाद अहमद, हाजी रहिमुल्ला, उषा मिश्रा, सुंदरी, आजमगढ़ नगर पालिका के सभासद रविप्रकाश यादव आदि सभासद शामिल रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments