ट्रैक्टर से दबकर स्कूल जा रही छात्रा की मौत
आजमगढ़: निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के कोटियां जहांगीरपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय रीमा यादव अपने नाना रामायन यादव के घर पर रहकर के पढ़ाई कर रही थी। छात्रा रीमा ददननगर परसहाँ के एपीएस कांवेंट स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह आज भी रीमा स्कूल जा रही थी, अचानक ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव की रहने वाली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments