Breaking Reports

किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन, एक भी किसान नहीं



आजमगढ़ : विकास खण्ड क्षेत्र में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेला फ्लाप साबित हुआ। मेले के प्रदर्शनी में जहां कोई सामान उपलब्ध नही था। वहीं मेले में किसान भी गायब रहे।
तहबरपुर ब्लाक परिसर में बुधवार को कृषि सूचना तंत्र के शुद्धीकरण व कृषि जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के लिए तीन स्टाल लगाए गए थे, लेकिन तीनों खाली पड़े थे। गोष्ठी में किसानों को बैठने के लिए लगभग 100 कुर्सियां लगाई गई थीं। कुर्सी पर कुल मिलाकर लगभग डेढ़ दर्जन लोग ही बैठे थे। वह भी किसानों की बजाय घूमने-फिरने वाले दिख रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेत की जोताई-बोआई का काम जब खत्म हो गया तो विभाग मेला लगा रहा है। सूचना के अभाव में किसान मेले में नहीं जुट पाते हैं। मेले मे भाजपा नेता पंकज कुमार राय, योगेन्द्र राय, एडीओ सहकारिता शशि सौरभ, कृषि वैज्ञानिक रसूल मोहम्मद, कृषि सलाहकार डा. रामकंवल यादव आदि थे।

No comments