नगर पालिका के खिलाफ सभासदों ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़ : बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर नगर पालिका के सभासदों ने प्रदर्शन कर अग्रसेन चौराहा पर हो रहे निर्माण का विरोध किया। सभासदों ने बिना बोर्ड की सहमति के निर्माण करने व सरकारी धन का दुरुपयोग करने का नगरपालिका पर आरोप लगाया।
सिविल लाइन वार्ड के सभासद रविप्रकाश यादव ने कहा कि नगर पालिका चौरहो पर पहले से ही दो महापुरूषों की प्रतिमा स्थापित है। बचे हुए मार्ग को अवरूद्ध कर नया पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे इस चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आम जनमानस को आवागमन में असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले से निर्मित रख रखाव के अभाव में पार्क धूल फांक रहे हैं। सभासदों ने डीएम को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य को रोकने की मांग की। मांग करने वालों में तरिक फैसल, आशा यादव, मीरा विश्वकर्मा, धीरज कुमार, शकीला बानो, अनुराग सिंह, सुनिल सिंह, संगीता राय, अजीजुर रहमान, सहजादी, राजकुमार, स्वामीनाथ, मिथुन निषाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments