सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो सगे भाइयों को बीस साल की कैद
आजमगढ़ : विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रेक कोर्ट नंबर एक धीरेंद्र कुमार ने आरोपी दो सगे भाइयों को बीस बीस साल की कैद तथा दस दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई। अहरौला थाना क्षेत्र के गांव में 7 फरवरी 2015 की शाम 7:30 बजे पीड़ित विवाहिता शौच को गई थी।तभी पड़ोस के मनीष सिंह तथा अवनीश सिंह पुत्रगण सूर्य नारायण सिंह ने विवाहिता के साथ जबरदस्ती दुराचार किया।अवनीश ने रेप का वीडियो भी बना कर पीड़िता को ब्लैकमेल कर कईबार दुष्कर्म किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने अवनीश और मनीष दोनों को बीस बीस साल कैद की सजा सुनाई।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments