Breaking Reports

भारद ने नई रेल लाइन व इंटरसिटी की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन



आजमगढ़ : आज आजमगढ़ में रेल विकास को लेकर भारत रक्षा दल ने अपने जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। भारद द्वारा मांग की गई कि जिले के विभिन्न रेल प्रोजेक्ट के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएं एवं आजमगढ़ में रेल के विकास में आ रही बाधाओं को दूर करें।
   भारत रक्षा दल (भारद) ने गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने वाराणसी-आजमगढ़-गोरखपुर नई रेल लाइन का निर्माण व प्रयागराज एवं लखनऊ के लिए इंटरसिटी चलाने की मांग की। इस दौरान उमेश सिंह गुड्डू ने कहा कि आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को नई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विगत कई वर्षो से मांग की गई, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका। पड़ोसी जनपद गाजीपुर में अतिरिक्त रेल सुविधाएं बढ़ाई गई जिसे लेकर आजमगढ़ की जनता उपेक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने मांग किया कि बलिया-मऊ आजमगढ़-शाहगंज रेल लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण किया जाए जिससे ट्रेनों की लेटलतीफी बंद हो सके। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालो में भारद के आदर्श गुप्ता, सुनील वर्मा, अस्तित्व शर्मा, अश्वनी कुमार, दीपक, मनीष कृष्ण, निशीथ रंजन, दुर्गेश श्रीवास्तव, डॉ धीरजी, दिनेश राय, धर्मवीर शर्मा, रामाशीष शर्मा, जिला महासचिव रवि प्रकाश आदि उपस्थित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments