Breaking Reports

दो शिक्षामित्र के भरोसे विद्यालय, प्रधानाध्यापिका समेत चार अनुपस्थित शिक्षकों कार्रवाई के निर्देश



आजमगढ़ : ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को एबीआरसी व एनपीआरसी रानी की सराय ने क्षेत्र के रूदरी प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे एनपीआरसी और एबीआरसी के औचक निरीक्षण में प्रधानाध्यापक समेत चार सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय पर केवल शिक्षामित्र ही मिले। इस पर सभी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखा गया है।
    प्राथमिक विद्यालय रूदरी में काफी दिन से ग्रामीण विद्यालय में शिक्षिकों के समय से न आने की समस्या को लेकर परेशान थे। गुरुवार को ग्रामीणों की शिकायत पर एनपीआरसी कमलेश व एबीआरसी भुजभानुसा दिन में साढे़ दस बजे विद्यालय पहुंचीं तो केवल दो शिक्षामित्र मौके पर मौजूद मिले। प्रधानाध्यापिका समेत चार सहायक अध्यापक अनुपस्थित थे। जांच टीम ने उपस्थिति रजिस्टर पर अनुपस्थिति दर्ज कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि तैनात शिक्षक पूजा राय ने एक दिन पूर्व ही हस्ताक्षर बना दिया था, हालांकि जांच टीम ने उसे भी अंकित कर दिया। इधर खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि जांच टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments