Breaking Reports

प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपित की गिरफ्तारी न होने से नाराज पत्नी ने ग्रामीणें सेग किया विरोध प्रदर्शन



आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के चकभाई खां गांव में गत रविवार को गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृत युवक की पत्नी व ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। 
  कुसुम पत्नी प्रॉपर्टी डीलर स्व0 धनपाल यादव का कहना है कि गत रविवार को गांव के ही रामप्यारे यादव के घर गृह प्रवेश का कार्यक्रम था जिसमें उसका पति धनपाल यादव निमंत्रण में गया था। रात करीब 8ः30 बजे गांव के प्रधान व कोटेदार से पुरानी रंजिश को लेकर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसी दौरान मनबढ़ों ने धनपाल को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में सिधारी पुलिस ने देवराज यादव की तहरीर पर गोपाल यादव, रामजन्म यादव, महेंद्र यादव, शिवजनम यादव, सुरेंद्र यादव व शैलेंद्र यादव के विरूद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मात्र एक ही आरोपित ग्राम प्रधान गोपाल यादव को ही गिरफ्तार कर सकी है। पुलिस ने दूसरे दिन गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार ग्राम प्रधान का भाई रामजनम यादव भी हत्या में नामजद है। वह पीसीएस अधिकारी है। जौनपुर जिले में उसकी तैनाती है। आरोप लगाया कि हत्यारोपी पीसीएस अधिकारी से पुलिस मिली हुई है। उसे गिरफ्तार करने के बजाय आरोपियों को संरक्षण दे रही है। पुलिस संरक्षण में हत्यारोपी अधिकारी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने पुलिस एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। कुसुम यादव का आरोप है कि सिधारी थाने की पुलिस दबाव में आकर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments