Breaking Reports

रामदर्शन यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला



आजमगढ़ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गयी है। सरकार मूक दर्शन बनी हुई है। पुलिस उपद्रवियों की गोली के शिकार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्र व गन्ना कय्र केन्द्र पर घटतौली कर किसानों के खून पसीने की कमाई लूट रहे है। खाद व बीज सरकारी गोदाम से गायब है जिसे लेकर किसान परेशान है। सरकार धर्म के नाम पर लोगों में दहशत फैला कर समाज को बाटने का काम कर रही है। सरकार का ध्यान लोकतंत्र की जगह उग्र भीड़तंत्र को बढ़ावा देने में लगा हुआ है जिसे लेकर जनता में आक्रोश है। इसके लिए पार्टी संघर्ष के लिए तैयार है। पार्टी मुखिया शिवपाल यादव के आह्वन पर नौ दिसम्बर को लखनऊ के रामाबाई मैदान में जनाक्रोश रैली की जाएगी। रैली की तैयारी पर भी चर्चा की गयी छह दिसम्बर को पार्टी देश में साम्प्रदायिक सौहार्द कामय रखने को काला दिवस के रूप में मनायेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव, सुनीता सिंह, डॉ0 राजेन्द्र यादव, आनन्द उपाध्याय, सुरेन्द्र चौहान, हर्षवर्धन अग्रवाल, अब्दुल्ला, अजमल, सलमा, किरन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments