14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक किशोरी को बाइक सवार तीन युवकों ने अगवा कर गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम को शौच के लिए गयी 14 वर्षीय एक किशोरी को बाइक सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। अगवा की गयी किशोरी को गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में किशोरी को छोड़ आरोपित युवक फरार हो गए। पीड़ित युवती की मां ने दूसरे दिन रविवार की दोपहर को बरदह थाने पर पहुंच कर गांव के ही निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।


No comments