Breaking Reports

ट्रेलर में ट्रक घुसने से खलासी गंभीर रूप से घायल



आजमगढ़ : जीयनपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर खड़ी ट्रेलर में पीछे से ट्रक घुस गया। इस घटना में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 मिली जानकारी के अनुसार रात 1:00 बजे ट्रेलर चालक तारकेश्वर यादव निवासी गौरी बाजार जनपद देवरिया नींद के कारण हाइडिल के सामने सड़क किनारे ट्रेलर खड़ा करके सो गया जो की डेहरी से मोरंग लेकर गोरखपुर जा रहा था। रात 2.30 बजे कौशांबी से मोरंग लेकर गोरखपुर जा रहा ट्रक। चालक नाम पता अज्ञात तेज रफ्तार नींद के कारण टेलर के पीछे घुस गया। जिसमें 20 वर्षीय ट्रक खलासी जय सिंह पाल पुत्र विश्वनाथ पाल निवासी जनपद कौशांबी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची 108 नंबर एंबुलेंस के द्वारा कड़ी मशक्कत के उपरांत जयसिंह को बाहर निकाल कर इलाज के लिए ले जाया गया। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


No comments