Breaking Reports

18 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या




आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस ने  दी।
     अहरौला थाना क्षेत्र के बेरायें इसहाकपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अभिषेक चौहान पुत्र सुरेश चौहान इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दिया था। उसकी दो दिन पूर्व ही गांव के किसी बच्चे के साथ कहासुनी के दौरान मारपीट हुई थी। उक्त बच्चे के परिजन ने इसकी शिकायत अभिषेक के पिता को दिया था। इस पर पिता ने अभिषेक को डांटते हुए मार दिया था। परिजन का कहना है कि शनिवार की भोर में वह घर से निकला। गांव के सिवान में स्थित अपने ट्यूबवेल के पास आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए गए तो पेड़ से लटकता उसका शव देखकर वे सन्न रह गए। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत युवक दो भाइयों में छोटा था।




No comments