रोडवेज परिसर में कर्मचारियों व परिचालक में हुई मारपीट
आजमगढ़ : शनिवार दोपहर को रोडवेज कर्मचारियों ने मऊ डिपो के परिचालक को पीट दिया। देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।
मऊ डिपो की बस शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज परिसर में पहुंची। रोडवेज तिराहे पर कुछ ही देर रुकी कि वहां तैनात कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए बस हटाने की बात कही। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ती गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच निजी बस संचालक मौका पाकर चालक एवं परिचालक को पीटना शुरू कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने दुर्व्यवहार किया। इसी बीच रोडवेज के कुछ अधिकारी एवं रोडवेज के यात्री पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। स्थिति गंभीर देख बसों से यात्री उतरकर चौराहे पर आ गए। मामला शांत होने के बाद मऊ डिपो की बस लखनऊ के लिए रवाना हुई।
आंबेडकर डिपो के एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मऊ डिपो की बस तिराहे पर खड़ी थी, जाम लगते देख पार्किंग कर्मचारियों ने हटाने की बात कही तो वह उनसे उलझ गया। इसी बीच निजी बस संचालक चालक एवं परिचालक पर हाथ साफ करने की कोशिश की। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मऊ डिपो के परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मऊ एआरएम को निर्देशित किया गया है।





No comments