इस विज्ञापन में क्या है? जो इतना विवाद हो रहा है
त्योहारों पर विशेष विज्ञापन बनाने वाले सर्फ एक्सेल ने... होली पर एक नया विज्ञापन लॉन्च किया हैं, जो कुछ दिनों से काफी विवादों में है। भाईचारे का संदेश देने की कोशिश कर रहे इस विज्ञापन का प्रभाव जनता पर उल्टा पड़ रहा है। इस विज्ञापन में एक हिंदू बच्ची और मुस्लिम बच्चे को लेकर छोटी सी कहानी दिखाई गई है। इसका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है। विरोध भी इस स्तर का है कि लोग #bycottSurfExcel हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं।
दरअसल सर्फ एक्सल ने 'रंग लाए संग' कैंपेन के जरिए होली पर हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का संदेश देने की कोशिश की थी। लेकिन आरोप लगने लगना कि इस विज्ञापन में हिन्दुओ को आहत किया गया है। आरोप है कि इसमें हिन्दू विरोधी भावनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन में क्या दिखाया गया है?
कुछ बच्चे घर की छत पर बाल्टियों में रँगों से भरे गुब्बारे लेकर होली खेल रहे होते हैं, तभी एक हिंदू बच्ची सायकिल लेकर गली में निकलती हैं और बच्चों से कहती है- ऐ, फेंक के दिखा ना।
सभी बच्चे उस पर रंग से भरे गुब्बारे फेंकने लगते हैं।.. बच्ची गली में सायकिल घुमा घुमाकर रंगों से सरोबार हो जाती हैं। तभी रंग फेंक रहे बच्चों में से एक बच्चा कहता है- सब खत्म।
चोरी साइकिल वाली बच्ची एक घर के सामने जाती है और कहती है- बाहर आजा, सब खत्म हो गया।
तब उस घर से सफ़ेद कुर्ता पजामा पहने एक मुस्लिम बच्चा बाहर निकलता हैं, जिसे बच्ची अपने सायकिल के पीछे बैठाकर मस्जिद छोड़ने जाती हैं।
बच्चा कहता हैं... नमाज पढ़कर आता हूँ।
बच्ची कहती है- बाद में रंग पड़ेगा।
उसके बाद विज्ञापन में एक टैग लाइन सुनाई देती हैं-
अपनो की मदद करने मे दाग लगे तो "दाग" अच्छे हैं...


No comments