ईगल क्रिमिनल मोबाईल व डायल 100 मोबाईल के पुलिसकर्मीयों को पुरस्कृत किया गया, डायल 100 पर फर्जी सूचना देने पर होगी कार्यवाही
आजमगढ़ : आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाईन सभागार में ईगल क्रिमिनल मोबाईल व डायल 100 की दो पहिया मोबाईल के पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। ईगल क्रिमिनल मोबाइल का मुख्य उद्देश्य हिस्ट्रीशीटर की निगरानी करना है, जिससे कि उनकी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर नियंत्रण कर अपराध पर लगाम लगाया जा सके। इसी क्रम में विगत माह ईगल मोबाइल व डायल 100 मोबाईल द्वारा कई आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम की गई जिसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मीयों इगल 7- मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र गिरी, पीआरवी 3897 के मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र सिंह, इगल 15- आरक्षी प्रवीण शुक्ला व मुख्य आरक्षी कृष्ण मुरारी, ईगल 18- आरक्षी अविनाश यादव, ईगल 6- आरक्षी राम मिलन यादव व मुख्य आरक्षी कुंवर दीलिप सिंह, ईगल 3-आरक्षी प्रवीण सिंह व आरक्षी अभय सिंह, ईगल 20- आरक्षी संतोष कुमार तिवारी व आरक्षी संतोष कुमार को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डायल 100 पर अत्यधिक मात्रा में फर्जी सूचना प्राप्त हो रही है जिसकी रोकथाम के लिए फर्जी सूचना देने वालों के विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए डायल 100 प्रभारी सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया गया है। गोष्ठी के समापन पर बताया कि डायल 100 के कर्मियों की समस्याओं को लेकर कहीं जाने की जरूरत नही है। वह अपनी समस्या का विवरण जनपद के डायल 100 नियंत्रण कक्ष पर जमा कर दें, जिसका निस्तारण स्वयं डायल 100 प्रभारी द्वारा कराया जाएगा।


No comments