Breaking Reports

रसोई गैस में रिसाव के कारण आग लगने से झुलसी महिला की मौत, पुत्र व पुत्री की हालत गंभीर



आजमगढ़ : महरागंज थाना क्षेत्र के में शुक्रवार को गैस पर खाना बनाते समय रसोई गैस में रिसाव के कारण आग लगने से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गये थे। इस आग में गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई।
  महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासिनी 50 वर्षीय कुसुम पत्नी शिवचंद्र राजभर शुक्रवार को सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए रसोईघर में खाना बना रही थी। इस दौरान गैस रिसाव से आग के चपेट में आने से कुसुम के साथ ही 18 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र और आठ वर्षीया पुत्री दीपिका गंभीर रूप से झुलस गई थी। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की देर रात में कुसुम की मौत हो गई। पुत्र और पुत्री की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से परिजन प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए। मौत की खबर सुनते ही मोतीपुर गांव में कोहराम मच गया।


No comments