Breaking Reports

विद्यार्थी परिषद ने 'नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट' का नारा देकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवाओं को दिलाया शपथ



आजमगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 'भारत विजय अभियान' के तहत 'नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट' का नारा देकर युवाओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद इकाई द्वारा युवाओं को जागरूक करने के लिए 'नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाया गया।
    इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मयंक शेखर ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान होना आवश्यक है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। आगे कहा कि नोटा का इस्तेमाल न करते हुए सौ प्रतिशत वोटिंग कराना है। नोटा दबाने से किसी भी पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था ही कमजोर होगी। ऐसे में हर कोई वोट करे।


    विभाग संगठन मंत्री मनीष यादव ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। युवाओं की जिम्मेदारी है कि लोगों को बूथ तक ले जाएं और सम्पूर्ण मतदान करवाएं।
   प्रांत सहमंत्री आकाश गौड़ 'गीत' ने कहा कि यह देश युवाओं का है। युवाओं को धर्म, जाति का बंधन तोड़कर राष्ट्रवाद के लिए आगे आना चाहिए। लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए शत-प्रतिशत मतदान अत्यंत आवश्यक है।
 इस अवसर पर संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी, जिला संयोजक कृशानु गिरी, नगर मंत्री बादल सिंह, डा० रवि सिंह, साकेत श्रीवास्तव, प्रियम मिश्र, अमन सिंह, हेमंत साह, सूरज मिश्र, रमापति, सुधांशु ओझा, गोपी सिंह, मयंक श्रीवास्तव, संदीप सिंह गौड़, निलाम्बुज, सिद्धार्थ कृष्ण, विशाल सिंह सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहें। 


No comments