कट्टा से भयभीत कर किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कट्टा सटाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने तथा दोबारा घर में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ एक युवक ने कट्टा से भयभीत कर दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उक्त युवक ने फिर 15 अप्रैल की रात घर में घुसकर छेड़खानी की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी नीरज विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


No comments