वोटों की बारिश हो रही है और आगे भी होगी
आजमगढ़ : सपा मुखिया व जिले सदर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से उतरते ही मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जिस भी मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होती है तो उसे दस मिनट के अंदर बदला जाए। इसके लिए चुनाव आयोग पूरी व्यवस्था करें। कहा कि पहले चरण का चुनाव ठीक तरीके से हुआ है। आज के चुनाव में मतदान फीसद बढ़ेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता को मालूम है कि हमें वोट किसे देना है। यह बताने की बात नहीं है। आजमगढ़ की जनता समाजवादी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी के द्वारा जो कार्य आजमगढ़ में किए गए हैं। उससे प्रेरित होकर 12 मई को भरपूर मतदान करेगी। इसका परिणाम भी सार्थक आएगा।
पहले और दूसरे चरण के चुनाव में वोटों की बारिश हो रही है। इसी तरह से वोटों की बारिश आगे भी होगी। यह बारिश समाजवादी धरती आजमगढ़ पर भी होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आजमगढ़ में सपा-बसपा द्वारा किए गए कामों के आधार पर गठबंधन जीतेगा। भाजपा को बताना पड़ेगा कि उन्होंने देश और प्रदेश में क्या काम कराया है? भाजपा को पांच सालों का नहीं बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा।
भाजपा से दिनेश लाल निरहुआ के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल द्वारा किसी न किसी को चुनाव लड़ाया जाता। निरहुआ लड़ रहा है, उसका स्वागत है।


No comments