Breaking Reports

घर का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी



आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात को चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे नकदी समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।
   तरवां थाना क्षेत्र के डुभांव गांव के मूल निवासी राजेश कुमार मिश्र पुत्र रामाश्रय मिश्र पत्रकार हैं। वह लखनऊ में रहते हैं। उन्होंने सिधारी थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव स्थित कृष्णा नगर कालोनी में अपना मकान बनवाया है। इस मकान में उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व उनकी पत्नी घर में ताला बंदकर बच्चों के साथ गांव गई थीं। इस बीच बंद मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे 25 हजार रुपये नकदी, सोने की एक सिकड़ी, तीन अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। शुक्रवार को सुबह पास-पड़ोस के लोगों ने उनके मकान का ताला टूटा देख फोन कर मकान मालिक को सूचना दी। सूचना पाकर वह लखनऊ से शनिवार को सुबह अपने घर आ गए। घर के अंदर कपड़े व सामान बिखरा देख सन्न रह गए। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सिधारी थाना मे तहरीर दी। सिधारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।


No comments