Breaking Reports

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिले में आगमन 18 को



आजमगढ़ : बसपा के साथ गठबंधन के बाद सपा खाते आई आजमगढ़ (सदर) संसदीय सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 अप्रैल को नामांकन करेंगे। गठबंधन के पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार देर शाम सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू आदि ने बैठौली बाईपास के समीप प्रस्तावित सभास्थल का जायजा लिया।
 पार्टी मुखिया अखिलेश यादव 18 अप्रैल को मंदूरी हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। यहां से कलेक्ट्रेट में नामांकन करने जायेंगे। उसके बाद बैठौली बाईपास के समीप सभा को संबोधित करेंगे। नामांकन के दिन रोड शो नहीं होगा। इसके लिए सपा मुखिया बाद में आएंगे। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि हाईकमान का कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। जनसभा स्थल पर भी कार्य शुरू हो गया है। जनपद में सपा मुखिया का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।


No comments