आजमगढ़ किसी की जागीर नहीं
आजमगढ़ : सदर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने शनिवार को रोड शो किया। रोड शो सुबह आठ बजे पहलवान मूर्ति से शुरू हुआ। निरहुआ को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
रोड शो करतारपुर, कंधरापुर, मंदुरी, कप्तानगंज, नेवादा, महराजगंज, कटान बाजार सरदहा, परशुरामपुर, गोरिया बाजार, बिलरियागंज, भीमबर, करखिया मोड़, चांदपट्टी, रौनापार, नैनीजोर, बैदौली, लाटघाट, चोको, बालीपुर, अजमतगढ़, जीयनपुर, बागखालिस, अंजानशहीद, बनकट बाजारों में पहुंचा। देर रात तक सदर अस्पताल, हर्रा की चुंगी होते हुए सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगा। रोड शो के दौरान निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ किसी की जागीर नहीं है। निरहुआ ने युवाओं की मांग पर देशभक्ति गाने भी सुनाए। नैनीजोर में जनसभा को संबोधित किया। रोड शो के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अजय सिंह, अरविद जायसवाल, मनीष मिश्र, विवेक सिंह सोनू आदि शामिल थे।


No comments