Breaking Reports

ट्रेन से कटकर युवक की मौत



आजमगढ़ : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से रवाना हुई कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होने का प्रयास कर रहा युवक नीचे गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। 
   गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिसवां गांव निवासी 38 वर्षीय रामचरन पुत्र बरखू का 11 मार्च को दिल्ली से सऊदी जाने के लिए फ्लाइट का टिकट था। वह मंगलवार की शाम को कैफियात ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए घर से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आया था। जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि चलती ट्रेन पर वह दौड़कर चढ़ने का प्रयास किया। उसी दौरान पैर फिसल जाने से वह गिरकर ट्रेन के नीचे चला गया। ट्रेन से कट जाने के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके पास से मिले वीजा व पासपोर्ट के आधार पर जीआरपी ने इस घटना की सूचना परिजनों को दिया। परिवार के लोग रेलवे स्टेशन आकर शव की शिनाख्त किए। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दूसरे दिन जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत युवक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।


No comments