Breaking Reports

मड़ई में आग लगने से सो रहे वृद्ध की झुलस कर मौत



आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को एक रिहायशी मड़ई में आग लगने से मड़ई में सो रहे वृद्ध की झुलस कर मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव निवासी 80 वर्षीय बरखू केवट पुत्र स्व. रामलाल केवट सोमवार की रात को भोजन कर अपनी रिहायशी मड़ई में सो रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक रात को लगभग 12 बजे बिजली की शार्ट-सर्किट से मड़ई में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठने पर परिजन जग गए और शोर मचाते हुए घर में सो रहे बच्चों को आननफानन घर से उठाकर बाहर सुरक्षित स्थान पर लेकर चले गए, जबकि वृद्ध मड़ई में ही रह गए। इधर शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद परिवार के लोग जब वृद्ध को कहीं नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करने पर वह मड़ई की राख में मृत हालत में पड़े मिले। वृद्ध के मौत की से परिवार में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


No comments