Breaking Reports

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने बैठक सम्पन्न हुई



आजमगढ़ : दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने  सोमवार को साधारण सभा की आपात बैठक आहूत की। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट अध्यक्ष जफर इकबाल ने तथा बैठक का संचालन एडवोकेट मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। इस दौरान एडवोकेट बृजेश यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सारगर्भित चर्चा और विचारोपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। जिसमें पूर्व में उपजिलाधिकारी सदर से हुई वार्ता के अनुसार एसोसिएशन में कार्यरत कर्मचारी लियाकत के भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में कार्यवाही के अनुक्रम में विवादित भूमि पर हुए निर्माण पर एसोसिएशन क्षुब्ध है तथा तहसील प्रशासन की अकर्मण्यता सिद्ध है।, एसडीएम सदर पूर्व में हुई वार्ता के अनुक्रम में स्थल पर सीमांकन करवा कर अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाय तथा लियाकत की भूमिधरी पर उसे कब्जा प्रदान किया जाय।, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश यादव, सत्य विजय राय, कल्पना पांडे, अरविंद पाठक, सुरेंद्र सिंह, अवधेश लाल श्रीवास्तव एवं वर्तमान कार्य समिति सीमांकन के समय स्थल पर उपस्थित रहे।, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण सोमवार को संबोधित दिवस कार्य नहीं करेंगे।


No comments