Breaking Reports

भाजपा प्रत्याशी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा देश के उत्थान के हम सभी को बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलना होगा



आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व सदर लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पार्टी पदाधिकारियों नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
   इस अवसर पर दिनेश लाल यादव ने कहा कि आज एक साथ मिलकर पूरे देश व सभी दलों के लोग भारत रत्न बाबा साहेब का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। ऐसी ही एकता की जरूरत आज देश को है। बाबा साहब ने संविधान बना कर पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो, उनके विचारों से हमें सदैव प्रेरणा मिलती है। मुझे लगता है इस देश की जनता और नेताओं को बाबासाहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। बाबा साहब ने संविधान का निर्माण इस प्रकार से किया कि कोई भारतीय नागरिक अधिकारों से वंचित नही रह सके। सरकारें अपने निजी स्वार्थ को छोड़कर गरीबों, शोषितों व वंचितो के लिए कार्य करें। बाबा साहेब ने सबके साथ मिलकर विकास के लिए ही संविधान बनाया है। हम सब बाबा साहब के जन्मदिन पर सदैव उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डू, विनय गुप्ता, पंकज सिंह कौशिक, हरिवंश मिश्र, सत्येन्द्र राय, अजय सिंह, जूही श्रीवास्तव, विनीत सिंह रीशु, मृगांक सिन्हा, अखिलेश चन्द्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments