रामविलास पासवान एक मई को जिले में भाजपा की चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिले की लालगंज संसदीय क्षेत्र अंतर्गत ठेकमा में केंद्रीय मंत्री और लोकजन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान एक मई को भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री बलिया के बाबा लक्ष्मणदास इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद अपराह्न 3.10 बजे हेलीकाप्टर से लालगंज (सु.) संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र लालगंज अंतर्गत ताल कटोरा मैदान, ठेकमा बाजार के लिए प्रस्थान करेंगे। जनसभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर 3.40 बजे पहुंचेंगे। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 4.40 बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से शाम 5.15 बजे विशेष हवाई जहाज से पटना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


No comments