भाजपा ने मनाया अपना स्थापना दिवस
आजमगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पर पार्टी का 40वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा जिले के सभी 32 मंडलों सहित नगर मंडल में नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्रवाद को आधार बनाकर भारत माता के वैभव को दुनिया में स्थापित कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा था कि जब तक देश के अंतिम व्यक्ति का उत्थान नहीं होगा, देश का उत्थान नहीं हो सकता। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, दलितों, वंचितों, शोषितों, महिलाओं, युवाओं सभी के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सचिदानंद सिंह, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, श्रीकृष्ण तिवारी, डा.श्याम नारायण सिंह, श्रीकृष्ण पाल, दुर्ग विजय यादव, प्रेम प्रकाश राय ने विचार रखे। इस अवसर पर आशुतोष मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, ऋषिकांत राय, सतेंद्र राय, संजय यादव, विवेक निषाद, शशि दुबे, अर्चना बरनवाल, डा. पूनम सिंह, सिंहासन यादव, शैलेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र अग्रवाल, अवनीश चतुर्वेदी, पंकज मोदनवाल, धर्मवीर चौहान, नरेन्द्र बहादुर सिंह, राजीव शुक्ला, आशीष दूबे, अनुराग सिंह, विनीत गौतम, रजनीश राय, आलोक सिंह, डब्लू मौर्या, मनोज कुमार बौद्ध, प्रदीप निषाद, संत प्रसाद अग्रवाल समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments