Breaking Reports

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी छात्रसभा की हुई बैठक



आजमगढ़ : शनिवार को सपा कार्यालय पर समाजवादी छात्रसभा की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गयी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान अतरौलिया के विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि जिस नेता के नाम पर पूरे प्रदेश में वोट मांगने का काम किया जाता है। वह नेता हमारे यहां से चुनाव लड़ने आया है। हमारा कर्तव्य है कि हम सभी नौजवान बूथ स्तर पर लगकर ऐसी जीत दिलाएं जो पूरे भारत में सबसे बड़ी जीत हो। डा. यादव ने पार्टी की नीतियों के माध्यम से नौजवानों में जोश भरा। गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद ने कहा कि सभी को एक होने की जरूरत है। 
इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष आशीर्वाद यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राजेश गिरी व वरुण यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments