भाजपा नेता ने थामा सपा का दामन
आजमगढ़ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना घर कार्यालय बनाने की बात को लेकर सुर्खियों में आए भाजपा के वरिष्ठ नेता आइपी सिंह ने आखिरकार बुधवार को सपा का दामन थाम ही लिया। जैसे ही उनके सपा में शामिल होने की सूचना जिला मुख्यालय पर पहुंची, उनके समर्थकों में जश्न का माहौल रहा।
आइपी सिंह ने ट्विटर पर अखिलेश यादव की तारीफ की थी कि अगर वह सदर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उनके सम्मान में वह अपने घर को कार्यालय बना देंगे। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और भाजपा ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि आइपी सिंह सपा में शामिल हो सकते हैं। बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष उन्होंने बकायदा सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि सदर लोकसभा सीट से अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं। ऐसे में उन्हें पूरी ताकत के साथ उनका प्रचार प्रसार करेंगे।


No comments