पोखरे में डूबने से किशोर की मौत
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में नहाते समय डूबे किशोर की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सिधारी थाना क्षेत्र के बड़हिया गांव निवासी 12 वर्षीय प्रशांत कुमार पुत्र हरिप्रसाद उर्फ सुक्खू यादव मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे अपने मित्रों के साथ गांव स्थित पोखरे पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह पोखरे में डूब गया। साथ में मौजूद साथियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पोखरे से बाहर निकाल लिया। अचेतावस्था में परिवार के लोग उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार की भोर में लगभग पांच बजे किशोर की मौत हो गयी। वह दो भाइयों में छोटा था। कक्षा 5 वीं में वह पढ़ता था। घर पर शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।


No comments