सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर देंगे दिनेश यादव
आजमगढ़ : भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव की 16वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के पांच सीटों से प्रत्याशियों का एलान किया। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को टिकट दिया गया है। वहीं, जौनपुर जिले की मछलीशहर लोकसभा सीट पर वीपी सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने 27 मार्च को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से ही आजमगढ़ से 'निरहुआ' को प्रत्याशी बनाने की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।
देखना दिलचस्प होगा कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' सपा के गढ़ आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ वोटरों को लुभा पाते है या नहीं। सूत्रों और सोशल मीडिया की मानें तो दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को आजमगढ़ की जनता ने अभी तक स्वीकारा नहीं है, इसलिए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के लिए आजमगढ़ में काफी चुनौतियां हैं।



No comments