Breaking Reports

दरोगा सरोज ने भाजपा छोड़ सपा का थामा दामन



आजमगढ़ : जिले की लालगंज (सुरक्षित) सीट से दो बार सांसद रहे दारोगा प्रसाद सरोज मंगलवार को भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।
   दरोगा सरोज वर्ष 1996 में पहली बार सपा के टिकट से बसपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे। सपा के टिकट पर ही दो बार सांसद भी रहे। वर्ष 2014 में सपा से टिकट कटने से नाराज होकर दरोगा सरोज ने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने 2014 में लालगंज से नीलम सोनकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया और जीत भी हासिल हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में जोरों से चर्चा थी कि भाजपा इस बार दरोगा सरोज को मैदान में उतारेगी। लेकिन इस बार भी भाजपा ने नीलम सोनकर पर भरोसा जताया। जिससे नाराज होकर दरोगा प्रसाद ने मंगलवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण किया।






No comments