Breaking Reports

जिन लोगों के हक पर कुछ लोग डाका डालकर बैठे हैं उनसे अपना हक लेना है -रामआसरे विश्वकर्मा



आजमगढ़ : बुधवार को सिसवारा बाजार में बसपा-सपा के तत्वावधान में विधानसभा दीदारगंज का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि देश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। डा. लोहिया ने कहा था कि जिस देश में वादाखिलाफी भ्रष्टाचार होता है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक भ्रष्टाचार के दोषी हैं। जनता उन्हें सजा जरूर देगी। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि यह गठबंधन गरीब, अनुसूचित जाति, पिछड़े व मुस्लिम 85 फीसद लोगों का है। जिन लोगों के हक पर कुछ लोग आजादी के बाद से ही डाका डालकर बैठे हैं, उनसे अपना हक लेना है।
प्रभारी संगीता आजाद ने कहा कि हमीरपुर महोबा जिले में किसान आत्महत्या कर रहा है और किसानों व नौजवानों पर लाठियां चलवाई जा रही हैं। जिन्होंने नौकरी व रोजगार मांगा उनका दमन किया गया है। आपको वादा करना होगा कि वोट हमारा तो राज भी हमारा होगा, इसका संकल्प लेकर गठबंधन को मजबूत करना होगा। अध्यक्षता विधायक सुखदेव राजभर व संचालन सुभाष भारती ने किया।इस अवसर पर मुनीम शेख, जिला उपाध्यक्ष अशोक राजभर, प्रेमा यादव, हरिश्चंद्र गौतम, पूर्व विधायक बेचई सरोज, लालगंज विधायक अरिमर्दन आजाद आदि मौजूद रहे।


No comments