भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद का पार्टी कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
आजमगढ़ : बुधवार को भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व सांसद लखनऊ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।
दरोगा प्रसाद सरोज ने प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि मैं अब अपने घर में आ गया हूॅ। कुछ दिनों के लिए दूसरी पार्टी में जाकर घुटन महसूस कर रहा था। आज आजमगढ़ का सौभाग्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वयं आजमगढ़ में चुनाव लड़ने की स्वीकृति दिया। आजमगढ़ की जनता उनके पाॅच साल के विकास कार्याें से प्रभावित होकर एक तरफा वोट देने का फैसला कर रही है। भाजपा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ा व दलित विरोधी है। भाजपा में केवल पूॅजीपतियों के कई हजार करोड़ रू0 के कर्जाें को माफ कर दिया लेकिन किसानों के कर्जे नहीं माफ हुए। भाजपा ने जो वादा किया था वह एक भी पूरा नहीं हुआ। जनता इनके जुमले व झूठ बोलकर वर्गलाने के नाटक को समझ चुकी है। अब झाॅसे में नहीं आने वाली है।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि श्री दरोगा प्रसाद सरोज के आने से समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। अखिलेश यादव को इस जिले की जनता रिकार्ड मत से जिताने के लिए प्रतिबद्ध है।
उनके साथ राजकुमार प्रधान, राजेश सरोज, अनिल सरोज, जोरार खान, जुठन यादव, रामसेवक यादव, राजेश यादव ’खन्ना’ बेचू राय, अरून गुप्ता, मनिलाल सरोज, धर्मेन्द्र सरोज, अमरनाथ सरोज, जगदीश सरोज, रामप्यारे सरोज, राजकुमार सरोज प्रधान, बाबूराम सरोज, साहबराज सरोज, यदुनाथ यादव, गुड्डू यादव महाप्रधान, सिधारी यादव, अवधेश यादव पूर्व प्रमुख, रामानुज सिंह, फहीम अहमद, सद्दाम खान, अशोक चैहान, हरेन्द्र सोनकर, केशव सोनकर, शिवसागर बर्नवाल, कन्हैया यादव, फकरे आलम आदि थे।


No comments