Breaking Reports

आठ वर्षीय छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा



आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र में स्थित विद्यालय में बुधवार की सुबह शिक्षक ने छात्र को बेरहमी के साथ लात-घूसे, जूते से पीटा। घायल छात्र के घर पहुंचने पर परिजनों ने उसे मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
  मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के खैराबाद गांव का मूल निवासी गनेश प्रसाद गोंड परिवार सहित मुबारकपुर थाने के देवकली तारन गांव में रहता है। उसका आठ वर्षीय पुत्र अभिनंदन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता है। इस विद्यालय परिसर में जूनियर हाई स्कूल भी है। पिता गनेश प्रसाद की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार जूनियर हाई स्कूल का एक अध्यापक बुधवार को सुबह गनेश प्रसाद के घर पहुंचा और उसके पुत्र अभिनंदन को लेकर स्कूल आया।
आरोप है कि विद्यालय पहुंचने पर शिक्षक ने कमरे में बंद कर छात्र अभिनंदन को लात-घूसे और जूते से बेरहमी के साथ पिटाई की। घर पहुंचने पर बच्चे को गंभीर चोट देख परिजनों ने मुबारकपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। परिजनों ने बाद अध्यापक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। दोनों पक्षों के बीच थाने में घंटों पंचायत होती रही।


No comments