Breaking Reports

उपमुख्यमंत्री का जनपद आगमन 11 को



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : 11 जून को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 12ः00 बजे हेलीपैड लामार्टिनियर ग्राउण्ड, लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 01:00 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री जी 01:10 बजे सर्किट हाउस में आरक्षित/पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद मा0उप मुख्यमंत्री जी 01:55 बजे कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में जिला योजना समिति की बैठक तथा प्रेस वार्ता करेंगे। तत्पश्चात वहां से 03:50 बजे प्रस्थान कर 03:55 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आरक्षित/स्थानीय योजनानुसार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 04:15 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 04:20 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात 04:25 बजे उप मुख्यमंत्री हेलीपैड पुलिस लाईन  से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 04:35 बजे हेलीपैड ग्राम उदैना पोस्ट अहरौला आजमगढ़ में आगमन होगा, तत्पश्चात 04:45 बजे ग्राम उदैना, पोस्ट अहरौला आजमगढ़ में कन्हैया निषाद, संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, भाजपा के सुपुत्र के शुभ विवाह के अवसर पर उनके आवास पर जायेंगे। उसके बाद मा0 उप मुख्यमंत्री जी 05:00 बजे हेलीपैड उदैना पो0 अहरौला आजमगढ़ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा हेलीपैड लामार्टिनियर ग्राउण्ड, लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


No comments