Breaking Reports

जिले में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम माह मई 2019 के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, एम्बूलेंस सेवाओं की स्थिति, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, वेक्टर जनित रोग, अधूरे निर्माण कार्याें की प्रगति (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) छात्रवृत्ति वितरण (पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति), मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, 181 महिला हेल्पलाइन योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल मिशन (नये हैण्डपम्प का अधिष्ठापन), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (राशन कार्डाें में आधार सीडिंग की स्थिति), नई सड़कों का निर्माण, ओडीआर/एमडीआर/राज्य मार्गों की अनुरक्षण की। स्थिति, सेतु का निर्माण, सड़कों का गड्ढ़ामुक्त, नगरीय स्ट्रीट लाइट, अपशिष्ट प्रबंधन, कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं का निःशुल्क किताबों का वितरण, विद्युत आपूर्ति, सौभाग्य योजना, पारदर्शी किसान सेवा योजना, नहरों मे टेल तक पानी पहुंचाना इत्यादि योजनाओं की बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की गयी।  
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, 102 एम्बुलेंस का संचालन ठीक प्रकार से कराने के निर्देश दिये। 
मुख्य विकास अधिकारी डी0एस0 उपाध्याय ने सीएमओ को निर्देश दिये कि एम्बुलेंस सेवाओं का रैण्डम आधार पर चेकिंग भी कराते रहें।


जिलाधिकारी ने मनरेगा की समीक्षा में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 22 विकास खण्ड के अन्तर्गत 1871 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें मनरेगा का कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करें, तथा अपने-अपने क्षेत्रों में जायें और रूचि लेकर कार्य करें। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। इसी के साथ ही उन्होने यह भी कहा कि एलओबी के अन्तर्गत शौचालय का निर्माण तथा उसकी जीओ टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जल मिशन की समीक्षा में अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जितने सांसद आदर्श ग्राम हैं, उनका भ्रमण करें तथा वहां यह देखें कि कितनी हैण्डपम्प सक्रिय हैं, उसकी सूची उपलब्ध करायें।  
अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि नई सड़कों के निर्माण के अन्तर्गत 30 नई सड़के हैं, जिसमें 02 सड़कों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, अभी 28 सड़कें अपूर्ण हैं, जिसके संबंध में धनराशि प्राप्त नही हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिये कि संबंधित सड़कों की धनराशि प्राप्त कर समय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ उन्होने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जिन सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जाना है, उसकी सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की समीक्षा में संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें, जिससे किसान नहर के पानी का उपयोग कर सकते हैं, उन्होने यह भी निर्देश दिये कि किसी भी क्षेत्र में नहर पर अतिक्रमण हो तो उसकी सूचना अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
उन्होने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण से संबंधित समस्त कार्याें को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय में जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में क्वालिटि से किसी प्रकार का समझौता नही होना चाहिए तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दास्त नही की जायेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिनकी परियोजनायें अभी तक पेंडिंग हैं उसको जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी0एस0 उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीके सिंह, डीप्टी सीएमओ डाॅ0 संजय, डीडीओ रवि शंकर राय, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल यादव, जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अरविन्द सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी आरके सोनवानी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम एसके सिंह यादव, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 


No comments