चार एटीएम जालसाज गिरफ्तार, एटीम कार्ड, नकदी व कार बरामद
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक प्रों0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी/एटीएम चोर/अवैध शराब/अवैध शस्त्र की बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एन.पी.सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल पर्यवेक्षण में बीते शुक्रवार को समय 08:30 बजे भादो मोड़ बहद ग्राम बनगाव थाना दीदारगंज से एटीएम बुथ पर जालसाजी करने के लिए खड़े 04 नफर अभियुक्तगण विशाल पुत्र सुजीत निवासी पूना पोखर थाना सरायमीर हाल पता सिसवारा, अंकुर पुत्र अशोक निवासी सिसवारा, जितेन्द्र पुत्र स्व0 बलिहारी राम निवासी भादो, शशि पाण्डेय पुत्र मनोज पाण्डेय निवासी गोसडी थाना दीदारगंज को मनोज सिंह थानाध्यक्ष दीदारगंज मय हमराह द्वारा गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार जालसाजों के पास से 10 सिम कार्ड, पाँच मोबाईल फोन, 930 रु0 नकद व एक मारुती बैगनआर बरामद की गयी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अपराधियों ने जौनपुर के केराकत, बरदह के जीवली व जीयनपुर क्षेत्र में तीन लोगों का एटीएम कार्ड बदल कर उनके खाते से रुपये उड़ा लिया था।


No comments