Breaking Reports

ताड़ी पीने से महिला की मौत, करीब एक दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : जिले के एक गांव में शनिवार को जहरीली ताड़ी पीने से एक महिला की मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। वहीं इसमें से आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
   बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दोराजी धौरहरा गांव की ये घटना है। घटना के बाद से ताड़ी बेचने वाला राम जियावन फरार हो गया है। इस घटना में एक महिला की मौत और 10 लोगों की हालत बिगड़ गई है।
  स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात को ताड़ी पीने वालों ने किसी के धान की रोपाई की थी। इसके बाद उन्होंने ताड़ी पी। ताड़ी पीने के बाद लोगों की हालत बिगड़ने लगी। शनिवार रात में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में ही 40 वर्षीय राजी पत्नी मोहन की मौत हो गई। वहीं मेनका(18), रीता(16), भानमती(35), सीताराम(40), सुनील(21), सुशीला(36), रिया(7), गुलशन(19),  रानी(17), नागेंद्र(35) बीमार हैं। इनका इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।
सूचना पाकर रात में सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंचे। ताड़ी विक्रेता राम जियावन घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


No comments